Caste-less Society
भारत गठबंधन भारत में एक जाति विहीन समाज की परिकल्पना करता है जहाँ समता, न्याय और मानवता राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बनें।
Corruption-less Country
भारत गठबंधन भ्रष्टाचार मुक्त भारत देश बनाने की दिशा में पारदर्शिता, जवाबदेही और सशक्त लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्थापित करने की प्राथमिकता लेकर कार्य कर रहा है।
Party-less Primary
भारत गठबंधन पंचायत और नगरीय वार्ड चुनावों में दल विहीन लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू कर, स्थानीय स्वशासन को जनता के सीधे प्रतिनिधित्व और निर्णय की शक्ति से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।
About us
भारत गठबंधन देश भर के सभी राष्ट्रवादी, जनतांत्रिक और प्रगतिशील दलों को एक साथ लाने के उद्देश्य से कार्यरत है, भारत गठबंधन में ऐसे राजनीतिक संगठन और दल शामिल हैं जो भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने और देश के मानवता एवं प्रकृति केन्द्रित समग्र विकास हेतु सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत गठबंधन आने वाले दिनों में आपके प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक सशक्त, ईमानदार, भारत गठबंधन के दृष्टि पत्र 2035 व भारत गठबंधन द्वारा आपके प्रदेश हेतु बनाये गए चुनावी जन घोषणापत्र को मानने वाले और जनता के हित में कार्य करने वाले राजनितिक दलों व उम्मीदवारों का समर्थन करेगा ।

भारत गठबंधन के कुछ कार्यक्रम
भारत गठबंधन में ऐसे राजनीतिक संगठन और दल भी शामिल हैं जो भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने और देश के समग्र विकास हेतु सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बेरोजगार युवा सशक्तिकरण
भारत में बेरोजगारी केवल आर्थिक समस्या नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी युवाओं को प्रभावित करती है।

स्वदेशी, स्वावलंबन, सहकार व स्वराज
स्वदेशी, स्वावलंबन, सहकार और स्वराज ये तीनों विचार भारत के सतत विकास, लोकतांत्रिक मजबूती और सामाजिक न्याय के मूल स्तंभ हैं।

आदर्श ग्राम सभा / वार्ड सभा स्थापना
भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव गाँवों और स्थानीय निकायों में निहित है। ग्राम सभा और वार्ड सभा नागरिकों को सीधे शासन में भागीदारी का अवसर देती हैं।
नवभारत निर्माण संकल्प पत्र 2035
भारत गठबंधन का लक्ष्यपत्र 2035 कुछ सबसे जटिल और गहरी समस्याओं का समाधान देने के लिए हमारे अगले 10 वर्षों की व्यापक प्रतिबद्धता पत्र प्रस्तुत करता है।
यह लक्ष्य पत्र केवल वादों का संकलन नहीं, बल्कि भारत को ‘जनता का भारत’ बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्ध योजना है।
भारत गठबंधन जातिवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असमानता को समाप्त कर स्वावलंबन, स्वदेशी और स्वराज की भावना से भारत को पुनर्गठित करेगा l
समग्र स्वदेशी स्वावलंबन आंदोलन
भारत में आज समग्र स्वदेशी आंदोलन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है, क्योंकि वैश्वीकरण की आंधी में हम अपनी मौलिक पहचान, संस्कृति, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की मूल भावना को खोते जा रहे हैं।
भारत गठबंधन जन अभियान का स्वदेशी आंदोलन आज केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के आत्मा की पुनर्प्राप्ति का यज्ञ है। यह आंदोलन भारत को भारत बनाने का, भारत से विश्व के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बन रहा है। यह आंदोलन भारत को आत्मनिर्भर, सांस्कृतिक रूप से जागरूक, वैश्विक रूप से प्रासंगिक, और मानवता के नेतृत्व में सक्षम बना रहा है।
भारत गठबंधन द्वारा राजनीतिक दलों को मजबूती देने का प्रयास
निम्ननिखित माध्यम से भारत गठबंधन राजनीतिक दलों के चुनावी संघर्ष को मजबूती देने का प्रयास कर रहा है
उम्मीदवार के प्रचार में मजबूती देना
भारत गठबंधन द्वारा प्रत्याशियों को मजबूत प्रचार हेतु समर्थन मिलेगा, ताकि आप अपने चुनावी प्रचार को अधिक प्रभावी ढंग से चला सकें।
IAPC सेंट्रल वार रूम का सहयोग
भारत गठबंधन के केंद्रीय वार रूम से आपको रणनीतिक हर तरह का सहयोग मिलेगा। हम आपकी मदद करेंगे, ताकि आप जनसंपर्क और प्रचार अभियान को सर्वोत्तम तरीके से चला सकें।
लीगल हेल्पलाइन
चुनावी प्रक्रिया में किसी भी कानूनी मदद की आवश्यकता होने पर भारत गठबंधन आपको एक लीगल हेल्पलाइन उपलब्ध कराएगा, जिससे आप अपने कानूनी अधिकारों का संरक्षण कर सकें।
प्रभावी जन घोषणापत्र
भारत गठबंधन द्वारा तैयार किए प्रदेश के जन घोषणापत्र में सभी महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर जनता की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
जन अभियान द्वारा सहयोग
हम आपके चुनावी अभियान को जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको जनसमर्थन प्राप्त होगा और चुनावी जीत में मजबूती मिलेगी।
संसाधन जुटाने व प्रबंधन में सहयोग
भारत गठबंधन संसाधनों की जुटाने और उनके प्रभावी उपयोग के लिए भी सहायता प्रदान करेगा, ताकि आपके चुनावी अभियान को आर्थिक दृष्टि से भी मजबूती मिले।
Organisation
भारत गठबंधन संगठन में अनेक राजनीतिक दल, राजनीतिक संगठन, राजनीतिक विचारक और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं

श्री बलदेव राज सूद
राष्ट्रीय संयोजक

श्री आचार्य विजय कार्यकर
अनुशासन समिति

श्री जीवन चन्द्र उप्रेती
राष्ट्रीय सह-संयोजक

श्री महेश्वरी पाण्डेय
राष्ट्रीय सचिव

श्री रणवीर शर्मा, आई.जी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष, LSP

श्री विमल कुमार सक्सेना
राष्ट्रीय अध्यक्ष, PLD

श्री राम कुमार मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, PSP

श्री मनोज कुमार दहिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष, APP
हम सभी को पूर्ण स्वराज की आवश्यकता क्यों है?
पूर्ण स्वराज (Complete Independence) एक ऐसा सिद्धांत है जो केवल राजनैतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आत्मिक स्वतंत्रता भी शामिल होती है।
Explore Our Blog
सहयोगी राजनीतिक दल








हमारे आदर्श
बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चन्द्र बोस, और सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारतीय राजनीति के आदर्श मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो भारत गठबंधन के आदर्श है।
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा,” तिलक जी का यह नारा आज भी आत्मनिर्भर और जन-संवेदनशील राजनीति की प्रेरणा है।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” एक प्रगतिशील व निर्भीक राजनीतिक सोच का प्रतिनिधित्व करता हैं।
सुभाष चन्द्र बोस

सरदार पटेल ने भारत की राजनीतिक एकता को संभव बनाया। उन्होंने न केवल रियासतों का भारत में विलय कराया, मजबूत प्रशासन की नींव भी रखी।
सरदार बल्लभ भाई पटेल

Contact us
भारत गठबंधन से जुड़ने के लिए आप विभिन्न माध्यमों जैसे कि आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल व संपर्क नंबरों का उपयोग कर सकते हैं ।








